अजब गजब: सनबर्न के चलते युवक गया अस्पताल, डॉक्टर्स ने करी सर्जरी, हुई 25 मिनट के लिए मौत!

सनबर्न के चलते युवक गया अस्पताल, डॉक्टर्स ने करी सर्जरी, हुई 25 मिनट के लिए मौत!
  • सनबर्न से जलन के बाद हुई सर्जरी
  • फेफड़ों पर थे अजीब पैच
  • बचपन से थी हृदय संबंधी बीमारी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मेडिकल दुनिया में अक्सर अजीबों गरीब एक्सपिरियंस होते रहते हैं। वहीं एक ब्रिटिश छात्र को 'साइलेंट किलर' के नाम की बिमारी हो गई थी। जिसको ठीक करने के लिए गंभीर सर्जरी करनी पड़ी थी। जिसके दौरान 25 मिनट के लिए मरना पड़ा। जान कर हैरानी होगी कि उसे कभी पता ही नहीं चला कि वो मरा भी था। 20 साल के चार्ली विंसेंट को अमेरिका की यात्रा के समय सनबर्न के कारण जलन होने लगी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां ट्रीटमेंट के समय दूसरी समस्या दिखी जिससे उसका ऑपरेशन करते समय हालत और बिगड़ गई और चार्ली 25 मिनट के लिए मृत पड़ा रहा जिसके बाद उसे अचानक से होश आया। ऐसा मानना है कि उसे एक चमत्कार ने बचा लिया है।

फेफड़ों पर अजीब से पैच

डॉक्टरों ने तुरंत देखा कि ट्रीटमेंट के दौरान उसके फेफड़ों पर निमोनिया के पैच थे। र्थम्पटनशायर के इस पेशेंट ने सांस संक्रमण के लिए भी ऑपरेशन करवाया था। लेकिन सर्जरी के दौरान उसे शॉक कार्डियक अरेस्ट हुआ। चार्ली को एक छोटा स्ट्रोक आया क्योंकि उसकी धड़कन फिर से शुरू करने के लिए डॉक्टरों ने प्रयास किया था। चार्ली के परिवार ने कहा कि चार्ली के दिल को फिर से ठीक होने में 25 मिनट लग गए।

पता चलीं अलग बीमारियां

चार्ली की बहन एमिली विंसेंट ने उसके ऑपरेटिंग टेबल पर ठीक होने को चम्तकार का नाम दे दिया। छात्र अमेरिका में गर्मी की छुट्टियों में छह साल के बच्चों को कैनोइंग सिखाने के लिए न्यू हैम्पशायर में था। वहीं बाहर रहने के कुछ ही घंटों बाद चार्ली के पैरों पर धूप के कारण जलन होने लगी। जिसके बाद आदमी को अस्पताल ले जाया गया लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने पाया कि उसके फेफड़ों में निमोनिया है और उसके दिल का आकार बढ़ गया है जिसके चलते उसके जरूरी अंग सामान्य से अधिक काम कर रहे हैं।

बचपन से ही थी हृदय संबंधी समस्या

डॉक्टरों ने बताया कि चार्ली को जन्म से ही खतरनाक हृदय संबंधी समस्या थी। जिसको कार्डियोमेगाली के रूप में जाना जाता है। लेकिन निमोनिया के कारण ये बढ़ सकता है। चार्ली ने घातक सर्जरी के बाद करीब एक हफ्ता कोमा में बिताया। लेकिन उसके अंगों में सुधार आता देखकर डॉक्टर हैरान रह गए। चार्ली अब अपने पैरों पर वापस आ गया है और चलने फिरने लगा है।

Created On :   3 Aug 2024 1:16 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story